दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके के सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के बाहर रविवार हुए विस्फोट के बाद आज दूसरे दिन यानी सोमवार को भी सुरक्षा एजेंसियां जांच करती दिखीं। वहीं, इलाके के हालात सामान्य दिखे, स्कूल खुला था और बच्चों की उपस्थिति आम दिनों से कम, लेकिन पर्याप्त रही।