दिल्ली के भंडारा रोड स्थित नीट परीक्षा केंद्र पर अभिभावकों ने व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि जहां छात्रों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है, वहां सीधे धूप पड़ रही है। जांच प्रक्रिया में समय लगने के कारण छात्रों को काफी देर तक तेज धूप में खड़ा रहना पड़ रहा है।