फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में चार हजार से ज्यादा लोगों ने किया प्राणायाम

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। डायरेक्टर लॉन में आयोजित कार्यक्रम में चार हजार से अधिक डॉक्टरों, नर्सों, छात्रों, कर्मचारियों और मरीजों के परिजनों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने आयुष मंत्रालय के कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत योग, प्राणायाम और ध्यान किया। निदेशक प्रोफेसर निखिल टंडन ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बताया गया कि नियमित योग से गठिया, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी उम्र संबंधी बीमारियों में लाभ मिलता है। सभी ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें