जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ के मामले में जामिया प्रशासन ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दे दी है। दिल्ली पुलिस इस मामले में कानूनी सलाह ले रही है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है। इसके अतिरिक्त, पुलिस लगातार छात्र नेताओं को भी हिरासत में ले रही है।