दिल्ली की बाहरी उत्तरी जिला नारकोटिक्स टीम ने बरेली के मीरगंज में छापा मारकर हेरोइन बनाने की एक फैक्टरी का खुलासा किया है। पुलिस ने फैक्टरी से पुलिस 508 ग्राम हेरोइन, 4.980 किलोग्राम सोडियम, 5.292 किलोग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड और अन्य सामान बरामद किए हैं। फैक्टरी मालिक अभी फरार है। पुलिस ने चार तस्करों की गिरफ्तारी के बाद फैक्टरी तक पहुंची। जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि कर्दमपुरी निवासी नदीम खान के निशानदेही पर पुलिस ने फैक्टरी का खुलासा किया है। नदीम के खिलाफ स्पेशल सेल में भी मामला दर्ज है।