भारत पर्व का मंच मंगलवार की संध्या एक अलौकिक अनुभूति का साक्षी बना। आयाम इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स ने अपनी चर्चित नृत्य प्रस्तुति ‘नव दुर्गा- वह अनेक हैं, वह एक हैं, वह शक्ति हैं’ का प्रभावशाली मंचन किया। इसका नेतृत्व प्रसिद्ध भरतनाट्यम गुरु एवं कोरियोग्राफर सिंधु मिश्रा किया। यह प्रस्तुति लाल किला के भारत पर्व मंच पर हुई। अपनी गहन विषयवस्तु और सौंदर्यपूर्ण अभिव्यक्ति के लिए जानी जाने वाली यह नृत्य-नाट्य प्रस्तुति, शक्ति के उस विराट स्वरूप का कलात्मक आवाहन है, जो सृष्टि की रचयिता, दुष्टों का संहार करने वाली और करुणामयी रक्षक के रूप में पूजित है।