होली के त्योहार को लेकर दिल्ली मेट्रो ने ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया है। 29 मार्च यानि होली के दिन मेट्रो अपने रुटीन के हिसाब से नहीं चलेगी। मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी लाइन्स दोपहर 2.30 बजे से चलना शुरू होगी। 29 मार्च को पहली मेट्रो 2.30 बजे से मिलेगी और फिर 30 मार्च से मेट्रो अपने पहले के ही समय में चलेगी।