वाराणसी में वार्ड ब्वॉय की हत्या और लूट का सनसनी खेज मामला सामने आया है । मृतक जंगबहादुर उर्फ पिंटू शुक्रवार रात महिला अस्पताल परिसर स्थित अपने मौसा के घर में था तभी अचानक से घर में घुस आए अज्ञात बदमाशों ने सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के दौरान बदमाशों ने उसे जलाकर मारने की कोशिश की थी मगर जंगबाहादुर को फिर भी जिंदा देखा उन्होंंने उसकी सिर कुचलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश घर में रखे जेवरात और नगदी भी लूट कर भाग निकले। मृतक मंडलीय अस्पताल में वार्ड ब्वॉय था ।