दिल्ली के राजौरी गार्डन में एक महिला और उसकी दो बेटियों ने तोड़-फोड़ की। बताया जा रहा है कि महिला की बेटी ने इस दुकान से मोबाइल खरीदा और यहीं से इंश्योरेंस भी करवाया था। बाद में मोबाइल में जब दिक्कत आई तो वो इंश्योरेंस कंपनी के पते पर गईं जहां ऐसी कोई कंपनी नहीं मिली। इसके बाद गुस्से से भरी ये महिला और इसकी बेटियां मोबाइल शॉप पर पहुंची और नए मोबाइल की मांग को लेकर दुकानदार से उलझ गईं। दुकानदार ने इन्हें समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन मां-बेटी ने पूरी दुकान को तहस-नहस कर दिया और दुकानदार के साथ ही दुकान के स्टाफ से भी मार-पीट की।