दिल्ली के बिंदापुर इलाके में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 11वीं में पढ़ने वाली लड़की को पड़ोस के ही लड़के ने लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठाया। रास्ते में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर अपने दोस्तों के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।