दक्षिण-पूर्व जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने भोजपुरी फिल्मों के हीरो मोहम्मद शाहिद उर्फ राज सिंह उर्फ लल्लन को उसके साथी सैयद जेन हुसैन के साथ गिरफ्तार किया है। शाहिद एक भोजपुरी फिल्म में काम कर चुका है और उसके यू-ट्यूब पर तीन-चार भोजपुरी गाने भी हैं।