दिल्ली विधानसभा में बजट 2024-25 पेश करते हुए वित्त मंत्री आतिशी ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक नई क्रांतिकारी योजना लाई जा रही है। जिसका नाम है 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना'। इस योजना के तहत 18 साल से ऊपर की हर महिला को हर महीने एक हजार रुपये दिए मिलेंगे।