फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डूसू चुनाव के लिए मतदान जारी, कल आएंगे नतीजे

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव 2023-24 के लिए जारी है। चुनाव में कुल 24 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव के लिएसुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। चुनाव में एक लाख से अधिक छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए पांच सौ से अधिक ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा। डूसू चुनाव के लिए सुबह की पाली के कॉलेजों में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक व शाम की पाली वाले कॉलेजों में दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक मतदान होगा। कॉलेजों के चुनाव के लिए बैलेट पेपर से मतदान होगा, जबकि डूसू के लिए पहले की तरह ईवीएम से ही मतदान किया जाएगा। मतदान के बाद मशीनें सील कर दी जाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें