एटीएम व फर्जी सिम के माध्यम से सैकड़ों लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना चुके तीन शातिर आरोपितों को नूंह की क्राइम ब्रांच की टीम ने सलंबा गांव के पास काबू किया है। पकड़े गए उक्त साइबर ठगों के नाम अकरम , साबिर व अरमान हैं। आरोपियों के कब्जे से 73 एटीएम 10 फर्जी सिम एक कार बरामद की गई।