लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को नूंह पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड से ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने बच्चों और अधिकारियों के साथ दौड़ लगाई। दौड़ लघु सचिवालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद 565 रियासतों का विलय कर देश की एकता और अखंडता को मजबूत आधार दिया। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।