नूंह के मुख्य बाजार में करीब 25 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित नालों की सफाई का कार्य प्रशासनिक अनदेखी के चलते अब तक शुरू नहीं हो सका है। हालत यह है कि करीब 15 दिन पहले सफाई के नाम पर अड़बर चौक से बड़े नाले तक जाने वाले लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे नाले के ढक्कन तो हटा दिए गए, लेकिन सफाई का काम अधूरा छोड़ दिया गया। खुले नाले से उठ रही दुर्गंध और गंदगी के कारण स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।