फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में चोरी का सिलसिला जारी, घर से लाखों के जेवरात और 85 हजार रुपये नकदी गायब

नूंह शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 6 अगस्त को एडवोकेट पंकज गुप्ता के घर चोरी की वारदात के बाद अब वार्ड नंबर आठ में एक मकान को चोरों ने निशाना बनाया है। चोर चौबारा फांदकर घर में दाखिल हुए और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और करीब 85 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित नेपाल ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अगस्त की रात वह किसी निजी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान रात करीब साढ़े तीन बजे अज्ञात चोर मकान के ऊपर बने चौबारे में घुसे। चोरों ने वहां रखे सामान और अलमारी को खंगाला और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए सामान में तीन सोने की अंगूठियां, दो चेन, मंगलसूत्र, हार और सोने की चूड़ी समेत अन्य जेवरात शामिल हैं। इसके अलावा करीब दो किलो चांदी के आभूषण, पाजेब, कड़े और बच्चों के जेवरात भी चोरी हुए हैं। सुबह करीब चार बजे पत्नी ने चौबारे का दरवाजा खुला देखा, जिसके बाद चोरी का पता चला। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। सिटी थाना प्रभारी कुलदीप के अनुसार शिकायत मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें