फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में 80 हजार की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, एसीबी टीम को कमरे में बंद करने का भी आरोप

नूंह जिले के लघु सचिवालय स्थित जिला नगर योजनाकार कार्यालय में पलवल एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर सलीम को कथित तौर पर 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जेई ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के आधार पर की गई इस कार्रवाई के बाद संबंधित कार्यालय में हलचल मच गई।कार्रवाई के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को कमरे में बंद किए जाने का आरोप भी सामने आया है। पलवल एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर राजकुमार के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान टीम को कमरे में बंद कर दिया गया था। अब यह जांच की जा रही है कि टीम को किन परिस्थितियों में कमरे में बंद किया गया और इस घटनाक्रम में कौन-कौन शामिल था। हालांकि, इस संबंध में अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें