नूंह में दर्ज हत्या के मामले में एक साल से वांछित/फरार आरोपी को गुरुग्राम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसआईटी) ने 20 दिसंबर को सेक्टर-10 से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खेत में काम कर रही महिलाओं के साथ बदतमीजी करने व वीडियो न बनाने को कहने पर एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से मारपीट करके हत्या कर दी थी। पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार गुरुग्राम पुलिस को मामले की जांच सौंपी गई थी।