नूंह में भाजपा के अग्रणी नेता एवं जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।