फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुन्हाना-पटाकपुर के बीच जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पुन्हाना–पटाकपुर मार्ग के बीच जंगल में गुरुवार को एक 27 वर्षीय युवक का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान आमिर खान (27) पुत्र अकबर, निवासी गांव पटाकपुर के रूप में हुई है। ग्रामीणों द्वारा जंगल में शव लटका होने की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा अस्पताल भिजवाया।परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें