फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह: श्री राधा कृष्ण गोपाल गौशाला में गोवर्धन पर्व पर आयोजित हुआ अन्नकूट प्रसाद भंडारा

नूंह की श्री राधा कृष्ण गोपाल गौशाला में गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ अन्नकूट प्रसाद का भंडारा आयोजित किया गया। दीपावली के बाद मनाए जाने वाले इस पर्व पर गौशाला परिसर में दिनभर भक्ति रस से सराबोर कार्यक्रम हुए। गौशाला मंदिर के पुजारी आचार्य अनिल कुमार वृंदावन धाम ने बताया कि परंपरागत रूप से दीपावली के अगले दिन गौशाला में गोवर्धन अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर भक्तजन भगवान श्रीकृष्ण की आराधना कर अन्नकूट का भोग लगाते हैं और मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन करते हुए धर्म और भक्ति का संदेश देते हैं। गौशाला के संरक्षक के रूप में कार्य देख रहे ढींगरा परिवार ने बताया कि जब देश का बंटवारा हुआ था, तब उनका परिवार पाकिस्तान से पलायन कर नूंह के समीप गांव खेड़ला में आकर बसा था। उनके साथ स्वामी सुखदेव पुरी जी महाराज भी आए थे। उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही नूंह में श्री राधा कृष्ण गोपाल गौशाला की स्थापना की गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें