अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बुधवार को आंगनबाड़ी वर्करों और भारतीय मजदूर संघ से जुड़े कच्चे कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे, जहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इसके बाद सर्व कर्मचारी संघ और आंगनबाड़ी वर्करों की जिला अध्यक्ष रीता धारीवाल के नेतृत्व में अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।