नोएडा के सेक्टर 53 स्थित कंचनजंगा अपार्टमेंट के सामने का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में कार सवार महिला और सुरक्षा गार्ड के बीच कहासुनी होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि गेट से वाहन निकालने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। सीसीटीवी फुटेज में महिला गुस्से में कार से बाहर निकलकर गार्ड को धक्का देती नजर आ रही है। इसके बाद गार्ड ने गेट के पास से वाहन को निकलवाने में मदद की। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।