फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: चोटपुर कॉलोनी में हिंडन का जल स्तर कम होना हुआ शुरू, हर साल जलभराव से जूझ रहे लोग

Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 19 Jul 2026 04:12 PM IST

नोएडा के चोटपुर कॉलोनी में हिंडन नदी का पानी करीब 200 मीटर तक अंदर तक पहुंच गया था। अब धीरे-धीरे पानी का स्तर कम होना शुरू हुआ है, लेकिन लोगों की परेशानी अभी भी बनी हुई है। कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि हर साल इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब कॉलोनी काटी जा रही थी तब ध्यान नहीं रखा गया कि यह क्षेत्र हिंडन के डूब क्षेत्र के कितना करीब है। जलभराव के कारण घरों के आसपास गंदा पानी जमा हो जाता है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों को मच्छरों, बदबू और संक्रमण का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी के बच्चों ने बताया कि पानी भरने के बाद बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। घुटनों तक पानी भर जाता है, जिससे स्कूल जाने और जरूरी कामों के लिए बाहर निकलने में परेशानी होती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें