हरौला स्थित प्राथमिक विद्यालय के गेट पर जलभराव से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल आने-जाने के दौरान छात्र-छात्राओं को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि लंबे समय से गेट के पास पानी जमा है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। स्कूल की ओर से भी इसकी शिकायत की गई है। वहीं, स्कूल परिसर में रखे डस्टबिन को बच्चे उठाकर कूड़ा डालते हुए भी नजर आए । इससे स्कूल की साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल उठता है।