शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत सत्र 2025-26 के लिए निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीट पर दाखिला मिलने की चाहत रखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। पहली बार आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को एक दिसंबर से आवेदन करने का मौका मिलेगा। अभिभावकों को आवेदन करने के लिए ऑनलाइन प्रकिया अपनाना पड़ेगा। इस बार भी चार चरणों में प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस वर्ष आरटीई के तहत निजी स्कूलों में करीब 16 हजार सीटें आरक्षित की गई हैं। 1037 स्कूलों की यूडाइस पोर्टल से मैपिंग की गई है। इसके कारण इस बार करीब एक हजार सीटें बढ़ी हैं। पिछले सत्र में निजी स्कूलों में 16,516 सीटें थीं। आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तिथियां जारी हो गई हैं। वर्तमान सत्र में चार चरण में करीब पांच हजार छात्रों को निजी स्कूलों में सीटें आवंटित हुई थी, जिसमें से करीब तीन हजार सीटों पर छात्रों का दाखिला हो चुका है। कई अभिभावकों ने छोटे स्कूलों में नाम आने के कारण बच्चों का दाखिल नहीं कराया था।