फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दोस्त पुलिस कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि संकट के समय पुलिस को दोस्त की तरह याद करना चाहिए। कोई भी व्यक्ति जब किसी मुश्किल में होता है तो सबसे पहले सहायता के लिए पुलिस को ही खोजता है। यह बातें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में सेक्टर 39 स्थित महिला थाने की थानाध्यक्ष नीलम राणा ने उच्च प्राथमिक स्कूल खानपुर की छात्राओं से कहीं। उन्होंने छात्राओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090, गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान, साइबर सुरक्षा, साइबर स्टाकिंग, साइबर ठगी से बचाव और कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। छात्रा गौरी, कनिष्का ने सवाल पूछे और अपनी परेशानियां साझा कीं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी तरह की छेड़छाड़, धमकी, साइबर ठगी या घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं को छिपाएं नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और हर शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाती है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने हवालात, हेल्प डेस्क, शिकायत कक्ष और अन्य व्यवस्थाओं का भ्रमण किया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को यह भी समझाया गया कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करना या ओटीपी साझा करना साइबर अपराध का कारण बन सकता है। इस मौके पर एआई दिनेशपाल सिंह,हिना सैनी,रीना,अंजली के साथ प्रधानाध्यपक भारती श्रीवास्तव, मंजू शुक्ला व छाया मिश्रा मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें