नोएडा में शहर में शनिवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इस बीच सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक भी दृश्यता 50 मीटर के इर्द-गिर्द रही। वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस ने घने कोहरे के चलते देर शाम और रात को 15-15 वाहनों का काफिला बनाकर सुरक्षित तरीके से एक्सप्रेसवे से गुजारा।