ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक सेक्टर सूरजपुर साइट-बी के उद्यमी सड़कों पर अतिक्रमण से परेशान है। सेक्टर के बाहर की सड़कों पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। कहीं बाजार लग रहा है तो कहीं लेबर चौक बना गया है। वहां से उद्यमियों और उनके उद्योगों में आने वाले वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं निवेश मित्रा पोर्टल पर उद्योग के बकाया की जानकारी भी नहीं मिल रही है। इसके लिए यूपीसीडा कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते है। बार-बार इनकी शिकायत की जा रही है पर समस्या जस की तस बनी हुई हैं।