फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए शहर वासियों में दिखा उत्साह, 45 लोग हुए रवाना

प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए शहर वासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रेनो वेस्ट की निराला इस्टेट, लॉ रेजीडेंसिया, स्प्रिंग नोडोस, आइकन वैली, पटेल न्यू टाउन सोसाइटी से करीब 45 लोग महाकुंभ के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान सोसाइटी वासियों ने फूल माला पहनाकर लोगों को विदा किया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लॉ रेजिडेंसिया सोसाइटी निवासी आशीष दुबे ने बताया कि पटेल नियो टाउन सोसाइटी से एक बस को महाकुंभ के लिए रवाना किया गया है। जिसमें निराला इस्टेट, लॉ रेजिडेंसिया, स्प्रिंग मिडोज, आइकन वैली, पटेल न्यू टाउन सोसाइटी से लगभग 45 भक्त गए हैं। उन्होंने बताया कि लोगों में महाकुंभ जाने के लिए खासा उत्साह देखने को मिला। हर सोसाइटी से करीब 10 लोग गए हुए हैं। इसमें से कुछ लोग पूरे परिवार के साथ गए हुए हैं। सोसाइटियों से उमाकांत मिश्र, नीरज श्रीवास्तव, बीके भारती, प्रसून, सुरुचि, दीपा समेत 45 लोगों को जत्था रवाना हुआ। संदीप शर्मा, आशीष दुबे, राजीव वर्मा और लाइक मिश्र ने सभी भक्तों का फूल माला पहना कर विदा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें