फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट में अयोध्या की तर्ज पर बनेगा मंदिर मॉडल

ग्रेटर नोएडा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के श्रीराम के बाल स्वरूप का अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। प्रभु श्रीराम सेवा ट्रस्ट की ओर से ग्रेनो वेस्ट में एनसीआर की सबसे बड़ी श्रीरामलीला मंचन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सेक्टर इकोटेक-12 स्थित कमर्शियल बेल्ट में अयोध्या की तर्ज पर श्रीराम मंदिर के मॉडल का निर्माण किया जाएगा। मंदिर 60×60 फीट क्षेत्र में तैयार होगा और इसकी ऊंचाई करीब 35 फीट होगी। मंदिर में श्रीराम के बाल स्वरूप की पांच से छह फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा का निर्माण अयोध्या के हनुमानगढ़ी में कराया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें