फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: हॉस्टल में खराब खाने को लेकर छात्रों का उग्र विरोध, सड़क जाम कर नारेबाजी

नॉलेज पार्क स्थित स्टैंजा लिविंग हॉस्टल के बच्चों ने खराब गुणवत्ता का खाना दिए जाने को लेकर विरोध जताया है। उनका आरोप है कि पैसा देने के बाद भी उन्हें समय से ना तो खाना मिलता है और ना ही खाने की गुणवत्ता अच्छी है आए दिन खाने में कुछ ना कुछ निकलता रहता है जिसके कारण वह बीमार हो रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी अब तक कुछ भी सुधार नहीं हुआ है। छात्रों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया है। उन्होंने नारेबाजी कर हॉस्टल में फैली अव्यवस्थाओं से छुटकारे की मांग की है। बड़ी संख्या में छात्रों ने सड़क पर उतरकर काफी देर तक हंगामा किया इसके साथ ही उन्होंने कहा जब तक उन्हें उच्च गुणवत्ता का खाना नहीं मिलेगा वह इसी तरह प्रतिदिन विरोध जताते रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें