राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 10 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में चयनित होने वाले छात्रों को नौवीं से लेकर 12वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये मिलेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को इस योजना का लाभ मिलता है। जिले में 96 सीट पर छात्रों का चयन होता है। परीक्षा नोडल राजेश खन्ना से बातचीत हुई।