यमुना सिटी क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 22-डी सोसायटी तक जाने वाला मुख्य मार्ग अंधेरे में डूबा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेक्टर 22-डी सोसायटी से विवो कंपनी की तरफ जाने वाली सड़क किनारे लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइट रात के समय बंद रहती है, जिसके कारण पूरा मार्ग अंधेरे में डूब जाता है। अंधेरे की वजह से जाने जाने वाले लोगों में डर का माहौल बना रहता है।