हर-हर महादेव के जयघोष के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। साधारण कांवड़ के बीच फूलों और लाइटों से सजी छोटी कांवड़ भी आकर्षण का केंद्र बनी हैं, जिसमें भोले बाबा को चश्मा पहनाया गया है। वहीं, बड़ी कांवड़ को डीजे और ट्रैक्टर के साथ कांवड़िए नाचते-गाते लेकर जा रहे हैं। अलग-अलग रूप और आकार की कांवड़ों में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह साफ नजर आ रहा है। हरिद्वार से लाया गया गंगाजल शिवालय में भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए ले जाया जा रहा है।