फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: कैंसर की चाल पकड़ेंगी ट्यूमर की खास कोशिकाएं, ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों के लिए नई उम्मीद

Sat, 31 Oct 2026 11:36 AM IST
Vijay Singh Pundir अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

एक मां, बेटी, बहन या पत्नी... ब्रेस्ट कैंसर का नाम सुनते ही पूरे परिवार की जिंदगी बदल जाती है,लेकिन अब वैज्ञानिकों की एक नई खोज उम्मीद जगा रही है। ट्यूमर के भीतर मौजूद कुछ खास कोशिकाएं बीमारी के फैलने से पहले ही खतरे का संकेत दे देंगी। वैज्ञानिकों ने ट्यूमर के भीतर मौजूद कुछ ऐसी खास कोशिकाओं की पहचान की है, जो कैंसर के आक्रामक व्यवहार और उसके फैलने की क्षमता को समझने में अहम साबित हो सकती हैं। यह शोध भविष्य में ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों के लिए नई उम्मीद बन सकता है। जीबीयू में चल रही ‘इमर्जिंग फ्रंटियर्स इन कैंसर रिसर्च कार्यशाला में राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज के डीन प्रो. चंडी सी. मंडल ने पेश की है।

उन्होंने शोध में ब्रेस्ट ट्यूमर के भीतर कोशिकाओं की एक विशेष उप-आबादी की पहचान की गई है। आमतौर पर किसी ट्यूमर को एक गांठ के रूप में देखा जाता है, लेकिन उसके भीतर कई तरह की कोशिकाएं मौजूद होती हैं। इनमें कैंसर कोशिकाओं के साथ आसपास के ऊतकों से आने वाली स्ट्रोमल कोशिकाएं भी शामिल होती हैं। ये कोशिकाएं ट्यूमर के विकास और उसके व्यवहार को प्रभावित कर सकती हैं। शोध की खास बात यह है कि पहचानी गई नई कोशिका उप-आबादी आसपास के सामान्य ऊतकों से नहीं, बल्कि मूल कैंसर कोशिकाओं से ही विकसित हुई है। इनका फेनोटाइप यानी जैविक स्वरूप दूसरी कोशिकाओं से अलग है। ये कोशिकाएं ट्यूमर की आक्रामकता और मेटास्टेसिस की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

विशेष कोशिकाओं को अलग करने का किया काम
प्रो. चंडी सी. मंडल ने बताया कि डाइनाबीड़-एंटीबॉडी तकनीक की मदद से ब्रेस्ट कैंसर के जटिल ऊतकों से इन विशेष कोशिकाओं को अलग करने का काम किया है। इसके बाद सेल कल्चर और पशु मॉडल पर किए गए प्रयोगों में इन कोशिकाओं की ट्यूमर बनाने की क्षमता सामने आई है। इस खोज का सबसे अहम पहलू यह है कि भविष्य में इन विशेष कोशिकाओं की मौजूदगी मरीजों के रक्त में तलाशने की संभावना है। यदि सफलता मिलती है, तो ब्रेस्ट कैंसर के हड्डियों तक फैलने के खतरे का शुरुआती संकेत मिल सकता है। इससे डॉक्टरों को मरीजों की निगरानी और उपचार की बेहतर रणनीति तैयार करने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें