फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22डी सोसाइटी: फायर सिस्टम बंद, लिफ्ट ठप होने से 16वीं मंजिल से उतरते हैं लोग; निवासियों ने उठाए सवाल

यमुना विकास प्राधिकरण की बसाई गई 22डी सोसाइटी में आग से बचाव के इंतजाम तक नहीं हैं। सोसाइटी की हाईसाइज बिल्डिंग के फायर सेफ्टी सिस्टम एक्टिव ही नहीं हैं। ऐसे में अगर आगजनी की घटना होती है तो कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। यह बात सोसाइटी के लोगों ने रविवार को हुए अमर उजाला के सोसाइटी संवाद के दौरान बताई। सोसाइटी के लोगोंं ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर की हाईराइज बिल्डिंगों में आए दिन आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन प्राधिकरण ने अपनी ही बसाई सोसाइटी में इसके बचाव के इंतजामों को दुरुस्त नहीं कराया है। वाटर लाइनें पूरी तरह से बिछाई ही नहीं गई हैं। सोसाइटी के अंदर 200 केवीए और 400 केवीए के ट्रांसफार्मर रखे हैं, लेकिन इसे संचालित नहीं किया गया है। यही कारण है कि सोसाइटी में बिजली का बैकअप नहीं है। बिजली जाने पर लिफ्ट बंद हो जाती है। बुजुर्ग और बच्चे 16 फ्लोर से नीचे आने के लिए सीढि़यों ने जाने को मजबूर हो जाते हैं। कई बार को सोसाइटी के बुजुर्ग अचानक लिफ्ट बंद होने पर 4-4 घंटे तक लिफ्ट में ही फंसे रहे। क्योंकि सोसाइटी में मोबाइल नेटवर्क भी नहीं आते, इसलिए वह मदद के लिए किसी को फोन भी नहीं कर पाए। इस बारे में प्राधिकरण को कई बार बताया गया, लेकिन अधिकारी सुनवाई ही नहीं करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें