फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हुआ पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शताब्दी वर्ष के अवसर पर ग्रेटर नोएडा स्थित श्री राम बस्ती में संघ के कार्यकर्ताओं की ओर पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पथ संचलन की शुरूआत राम बस्ती में चिल्ड्रेन पार्क गमा-1 के ब्लॉक बी, सी, डी, ई और एफ से निकाली गई। जिला संपर्क प्रमुख प्रमोद ने संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज कल्याण और राष्ट्र हित के लिए स्वयं सेवकों को सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने संघ के 100 वर्ष की यात्रा का विश्लेषण करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता के योगदान का महत्व समझाया और संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के योगदान के महत्त्व पर भी प्रकाश डाला और यह संदेश दिया कि पूरे समाज को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में जुड़कर बिना भेदभाव के राष्ट्रीय कार्यों में सहायता करनी चाहिए। इस कार्यक्रम में कुल 94 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वार्षिक त्योहार में से एक विजयदशमी का त्योहार ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस सिटी सोसाइटी की बंदा वीर बैरागी बस्ती कैशव नगर का पथ संचलन संपन्न हुआ। पथ संचलन ऐस सिटी से शुरू होते हुए स्टेलर जीवन पैरामाउंट व ट्राइडेंट एम्बेसी सोसायटियों से होते हुए वापस ऐस सिटी पर समापन हुआ। अध्यक्ष नरेश ने बौद्धिक पर राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया। पथ संचलन में कुल 104 स्वयंसेवक शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें