ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गोल्फ होम्स एंड किग्सवुड सोसाइटी में रविवार को अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन का चुनाव सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त कोर्ट रिसीवर की निगरानी में किया गया। जिसमें दूसरे पक्ष में धांधली का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि पहले वोट कम पड़े,लेकिन बाद में वोटों की संख्या बढ़ गई। चुनाव कमेटी ने निष्पक्ष तरीके से चुनाव नहीं कराया। राघवेंद्र यादव को अध्यक्ष,अनीता मुरारी को उपाध्यक्ष, वरिष यादव को महासचिव, गौरव साहू को संयुक्त सचिव,अशोक सिंह को कोषाध्यक्ष, आलोक शंकर को उप-कोषाध्यक्ष, दिव्यांशु अवस्थी, रेखा पांडे,लक्ष्मीकांत अग्रवाल और नवीन चंद्र को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।