नोएडा सेक्टर-12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विश्व हिंदू परिषद(विहिप) नोएडा महानगर की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी और कवि सम्मेलन रहा। महानगर अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने अपनी हास्य-व्यंग्य शैली से लोगों को खूब हंसाया। वहीं सह-मंत्री राजीव शर्मा ने श्रृंगार और देशभक्ति से जुड़े गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मेरठ प्रांत के संगठन मंत्री अरुण पांचजन्य ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं बल्कि समाज में समरसता और प्रेम का संदेश देने वाला उत्सव है। इस मौके पर प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर और महानगर मंत्री दिनेश महावर, प्रांत उपाध्यक्ष छाया बहन, विभाग संगठन मंत्री मुनेंद्र, विभाग मंत्री ललित, विभाग संयोजक सुमित यादव, विभाग सत्संग प्रमुख सतवीर, महानगर बजरंग दल संयोजक विनोद चौहान सहित जिलों के कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।