ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को नेटबॉल व कुश्ती स्पर्धा में मुकाबले हुए। नेटबॉल स्पर्धा में बालक व बालिका वर्ग में जिले से आठ-आठ टीमों ने भाग लिया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन कुश्ती स्पर्धा के विभिन्न भार वर्गों में बालक और बालिका खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। वहीं, नेटबॉल में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विजेता खिलाड़ी व टीमों को मेडल से सम्मानित किया।