फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: ओपा सेवा फाउंडेशन ने 25 जरूरतमंद कन्याओं का कराया सामूहिक विवाह

ओपा सेवा फाउंडेशन की ओर से शनिवार को 25 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 25 जोड़ों एक साथ फेरे लिये। उनके वैवाहिक जीवन के निर्वाह के लिए फाउंडेशन की ओर से करीब 325 दैनिक घरेलू सामान दान में दिए गए। जिले में ऐसे गरीब परिवार जो अपनी बेटी की शादी करने में असमर्थ रहते है या फिर कर्जा लेकर अपनी बेटियों के हाथ पीले करते हैं। उन परिवारों की मदद के लिए ओपा सेवा फाउंडेशन की ओर से बीड़ा उठाया हुआ हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति ने संस्थापक ओम प्रकाश अग्रवाल व पूनम अग्रवाल की सालगिरह के अवसर 25 जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया। संस्थापक ने बताया कि विधि विधान के अनुसार सभी 25 दूल्हे की बारात घोड़ा बग्गी में बैठकर जय किसान खल भंडार साइट-4 से शुरू होकर बैंड बाजे ,ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के साथ विवाह स्थल पर पहुंची। विवाह स्थल पूनम अग्रवाल और अन्य महिलाओं ने दूल्हों का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। मनोज सिंघल, मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल, अनुज सिंघल, अमन अग्रवाल, क्रति अग्रवाल, आकाश, राशि आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें