फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: हुनर के दम पर संवर रहा भविष्य, निसबड का ब्यूटीशियन कोर्स महिलाओं को बना रहा आत्मनिर्भर

नोएडा। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की चाह रखने वाली महिलाओं और युवतियों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम नई संभावनाओं के द्वार खोल रहे हैं। सेक्टर-62 स्थित निसबड (नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्मॉल बिजनेस डेवलपमेंट) में भारत सरकार की ओर से संचालित ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम भी ऐसा ही एक प्रयास है, जहां छात्राएं और महिलाएं सौंदर्य सेवाओं से जुड़ा व्यावसायिक प्रशिक्षण लेकर अपने भविष्य को नई दिशा दे रही हैं। तीन महीने के इस कोर्स में प्रत्येक बैच में करीब 20 से 30 प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। यहां उन्हें ब्यूटी थेरेपी, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप, स्किन केयर और पार्लर प्रबंधन की बारीकियां सिखाई जाती हैं। प्रशिक्षण में शामिल कई छात्राएं ऐसी हैं जिन्होंने हाल ही में 12वीं की पढ़ाई पूरी की है और अपने करियर की शुरुआत के लिए इस क्षेत्र को चुन रही हैं। वहीं कई गृहिणियां भी परिवार की जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनने के उद्देश्य से प्रशिक्षण ले रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें