यमुना सिटी में गंगा एक्सप्रेस-वे को यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए बन रहे लिंक एक्सप्रेस-वे की डीपीआर बनाने का कार्य शुरू हो गया है। यमुना सिटी में सेक्टर-21ए स्थित फिल्म सिटी के निकट ही यमुना एक्सप्रेस-वे पर यह लिंक करेगा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट यह लिंक एक्सप्रेस-वे जुड़ता हुआ यमुना सिटी के सेकटर-21ए होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। यूपीडा बना रहा डीपीआर, कुल 74 किलोमीटर के एक्सप्रेस-वे में 24 किलोमीटर क्षेत्र है यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में। एक्सप्रेस-वे में से 20 किलोमीटर गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में आएगा। एक्सप्रेस-वे 20 किलोमीटर तक एलिवेटेड बनेगा। नोएडा अंततराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आना होगा आसान। मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, अमरोहा आदि जिलों को इस एक्सप्रेस-वे का फायदा मिलेगा।