फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जेवर को मिलेगा विश्वस्तरीय मेडिकल हब? विधायक ने सीएम योगी को दिया प्रस्ताव

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद अब जेवर में लोगों को विश्व स्तरीय चिकित्सीय सुविधाएं देने की तैयारी शुरू हो गई है। जेवर को मेडिकल हब के रूप में स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्राचार किया है और इसे यीडा क्षेत्र में स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। जिससे कि लोगों को बेहतर और एम्स जैसी चिकित्सीय सुविधाएं मुहैय्या कराई जा सकेें। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से देश में 5 मेडिकल हब प्रस्तावित हैं। जिन्हें राज्य सरकार के सहयोग से निजी भागीदारी के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में स्थापित किया जाएगा। इन्हीं में से एक मेडिकल हब को जेवर में स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है और सीएम से पत्राचार किया गया है। मेडिकल हब की स्वीकृति मिलने के बाद यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में जमीन चिन्हित कर भी उपलब्ध कराई जाएगी। विधायक ने बताया कि यह मेडिकल हब जेवर में आने के बाद क्षेत्रिय लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेगी। गौतमबुद्धनगर के साथ ही आसपास के जिले के लोग भी यहां आकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें