फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा स्टेडियम में विधायक खेल स्पर्धा का आगाज, विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

नोएडा सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में शनिवार को खेल विभाग और युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित सांसद-विधायक खेल स्पर्धा के अंतर्गत विधायक खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, जूडो, भारोत्तोलन और बैडमिंटन सहित कई खेल विधाओं के मुकाबले आयोजित किए गए। जिले के विभिन्न स्कूलों, गांवों और खेल संस्थानों से आए खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर-12 की टीम बालक वर्ग में विजेता रही, जबकि बालिका वर्ग में भी इसी विद्यालय की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूडो प्रतियोगिता में 23 किलोग्राम वर्ग में प्रशस्ति, 28 किलोग्राम वर्ग में काम्या शर्मा और 32 किलोग्राम वर्ग में मानशी यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें