गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने यातायात महीने की शुरुआत करते हुए यातायात सुरक्षा के लिए डेढ़ मिनट का एक वीडियो जारी किया है। इसमें बताया गया है कि आप सड़क पर 24 सेकंड बचाने के चक्कर में जिंदगी ना गवाएं। जब 24 सेकंड में कोई अपना परिचय नहीं बता सकता है तो सड़क पर 24 सेकंड बचा कर क्या किया जा सकता है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और 24 सेकंड बचाने के चक्कर में रॉन्ग साइड वाहन ना चलाएं। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यातायात माह में गलत दिशा से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्होंने स्लोगन दिया कि सड़क पर चलते समय लिए थोड़ी देर के लिए सेल्फिश हो जाते हैं, चंद सेकंड में जिंदगी बचाते हैं।