लाखों रुपये की कीमत से सेक्टर डेल्टा-2 के आई ब्लॉक में बने ओपन जिम की स्थिति डेढ़ वर्ष में खस्ताहाल हो चुकी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते ओपन जिम के लगभग सभी सामान या तो टूट चुके हैं या फिर उनकी हालत बेहद खराब हो गई है। कुछ तो गायब ही हो गए हैं। कई बार शिकायत किए जाने के बाद कुछ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण तो किया, लेकिन उन्होंने सिर्फ कागजों पर ही खानापूर्ति की। देखें ग्रेटर नोएडा से आशीष चौरसिया की रिपोर्ट...