ग्रेटर नोएडा के अल्फा-1 मेट्रो स्टेशन के पास गोल चक्कर का हरा भरा क्षेत्र लापरवाही के चलते पशुओं की चारागाह बन गया है। यहां पर कई स्थानों से टूटी ग्रिल से पशु प्रवेश कर जाते हैं। हरे भरे क्षेत्र में पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही गंदगी भी करते हैं।